मानता हूँ,
मतरुख़ हूँ,
पर रखने को महफूज़ गुलाब,
ज़रूरी काँटों का भी साथ होता है...

जब तुम रूठ जाती हो,
तो एहसास होता है,
कि वो लम्हा कितना ख़ास होता है,
जब तू मेरे पास होता है...
*****
Share:

एक पल भी तेरे बगैर गुज़रा क्यों है...

दिल न जाने आशिकी से सहमा क्यों है,
एक पल भी तेरे बगैर गुज़रा क्यों है...
यू तो तू दिल है मेरा, दिल्लगी भी है,
पर मेरा दिल मुझसे ही, दूर रहता क्यों है...
तकलीफ़ होगी तुझे न पाकर पास,
करीब आने की ज़िद फिर करता क्यों है...
कोशिशें तमाम, नाकाम होती है पास आने की,
ना जाने मुकाम के पहले कुछ कहता क्यों है...
*****
Share:

इश्क़ वाले भी कमाल करते हैं...

गौर करो तो बताऊँ,
इश्क़ वाले भी कमाल करते हैं...
चांद को ग़ज़लों में ही नहीं,
इरादों में भी इस्तेमाल करते हैं...
क्यों शिकायत करती हो,
दूरियों की रोज़ तुम,
हम दोनों,
चाँद, सितारे,
और ख़्वाब सारे,
एक ही तो इस्तेमाल करते हैं...

*****
Share:

वो अश्क़ है मेरे

जो चमकते हैं ना आसमां में रात को,
वो अश्क़ है मेरे, कोई सितारे नही हैं...

क्यूँ मुस्कुरा रहे हो लतीफ़ों पर मेरे,
वो ज़ख्म है मेरे, ख़्वाब तुम्हारे नहीं हैं...
Share:

दिखाऊंगा अमावस का चाँद लेकिन,
उसकी खातिर तुम्हे भी रात बनना होगा...
ऐ महबूब समझने को नियत मेरी,
आशिक नहीं, शरीक़-ए-हयात बनना होगा...
समझ सकती हो तुम भी ,
मेरी नादानियों का सबब...
पर उसकी ख़ातिर ,
तुम्हे मेरा जुनूँ नहीं, ज़ज़्बात बनना होगा...
Share:

तभी तो पहली ग़ज़ल लिखी थी..

आई मुहल्ले में ज़ब वो हसीना,
मेरी कलम तब नई नई थी...

मेरे चंद लफ़्ज़ों पे जब वो हँसी,
तभी ये आदत बुरी लगी थी...

वो जब गयी थी दामन छुड़ा के,
तभी शायरी की फसल लगी थी...

सुना था उनको शौक है साहिब,
तभी तो पहली ग़ज़ल लिखी थी...
Share:

इस बात पर गौर कर..

जानता हूँ शिकायत है तुम्हें,
दूरियों से मगर,
दिल की ही सही,
करीबियों पर गौर कर...

रोती हो तुम बहुत,
मेरे अलफ़ाज़ पर मगर,
एक बार ही सही,
ज़ज्बात पर गौर कर...

जानता हूँ,
चमकते हो तुम,
चाँद बन आसमां पर,
पर वो आसमां किसका है,
इस बात पर गौर कर..
*****
Share:

उन्हें याद रही वो दो बातें,
जो की उनके मतलब की थी,
पर भूल गयी सारे वादे,
जो बाते अपने दिल की थी..
Share:

तब जाकर एहसास हुआ..

बैठे थे यारों के साथ अभी,
और बात तुम्हारी ना आई,
तब जाकर एहसास हुआ,
के पीछे छूट गयी तेरी रुसवाई ...

बात हुई जब भी मेरी,
और ज़िक्र तुम्हारा ना आया,
तब जाकर एहसास हुआ,
के पीछे छूट गया तेरा साया...

दो ज़ाम चले ,हैरान रहे हम,
के नाम तुम्हारा ना आया,
तब जाकर एहसास हुआ,
के पीछे छूट गया गम का साया...

बोले यार उसे दफ़न करो अब,
जो लौट के है फिर ना आया,
तब जाकर एहसास हुआ,
क्या खूब है सबने फ़रमाया...
Share:

आ गया हूं मुल्क में तेरे,
पैदल मै,
अब बता तेरा घर कहाँ है..
तेरे हसरतो की नदी नाप चुका ,
बोतल में,
अब बता तेरा समंदर कहाँ है...
सुना था कोई चला है कोई दुनियां जीतने,
बताओ मुझे,
वो सिकंदर कहा है...
बड़ी दूर से आये हो मेरी सल्तनत देखने,
करीब आओ मेरे,
दिखाता हूँ वो दिल के अंदर कहा है...
*****
Share:

तेरे हुस्न का दीदार हुआ मुहल्ले में,
तेरे नाम का ज़िक्र पहुँच गया चाभी के छल्ले में,
जब से शिरकत हुई है आप की मुहतरम ,
पान वाला रोज़ बैठने लगा है गल्ले में...
*****
Share:

मेरे सर पे आज कल बस इल्ज़ाम इतना है,
कि मालूम नही है तुमसे इश्क़ कितना है...
*****
Share:

हैं जो ख़फ़ा तो कहिये हुज़ूर
कहीं वो खाता ना दुबारा कर लूं ..
और बात मामूली है तो कहिये ज़रूर,
ताकी वक़्त रहते आप से किनारा कर लूं ...
Share:

कोशिश में सम्हालने की आपकी धड़कन....

आप की एक तस्वीर छिपा के रखते हैं...
दिल में नही एक दिल छिपा के रखते है ...
धड़कने थम चुकी है आप की आवाज सुनकर, फिर भी...
वो अदा-ऐ-कातिल छिपा के रखते हैं..

कहती हैं की धड़कने बढ़ गयी है, और वो रोने वाले हैं ..
और कहती भी कब हैं, जब हसरते अपनी हद खोने वाले हैं..
कोशिश में सम्हालने की आपकी धड़कन, हम धड़कने खोने वाले हैं ..
वक़्त दीजिये दिल से हो गये आप के, रूह से भी आप के होने वाले हैं ....
Share:

चाँद आया सामने , सर पे दुपट्टा डाल के...

देखा नहीं है चाँद
हमने पिछले साल से ..
और छोड़ दी है चाँदनी,
भी उसी के हाल पे..

देखूँ भी क्या चाँद को,
मेरे यार तू मुझ को बता ..
जब चाँद आया सामने ,
सर पे दुपट्टा डाल के...
Share:

आज रात ऊपर सितारे बहुत हैं...

शिकायत ना करो की कुछ बोलता नहीं मैं...
ख्वाब कागज़ पर मैंने उतारे बहुत हैं

पता तब चले ना जब तुम घूर कर देखो...
मेरी नज़रो में इश्क के नज़ारे बहुत हैं

छलकती नहीं एक बूँद भी पलकों से क्यों की ...
अश्क ही सही, पर वो प्यारे बहुत हैं

भर रखे है बोतलों में ग़म तुम्हारे...
लोग कहते है मेरे मयकदे में पैमाने बहुत हैं

उठाकर फेंक दिया आसमां की तरफ टूटा हुआ दिल,
और लोग कहने लगे की आज रात, ऊपर सितारे बहुत हैं ..
*****
Share:

हकीकत ही है , पर बताए कैसे ...
इंतज़ार का मतलब, समझाए कैसे ..
राह देखते हैं, बस एक पहल का,
अपनी ये नादाँ आदत, भूल जाए कैसे ...
*****
Share:

जैसे हमारे हाल हैं,
सभी लिखते है आज कल ...
हम अपने ख़याल लिखते है ,
और कहते है सब ग़ज़ल...
Share:

बनते नहीं है शेर मेरे,
हिस्से किसी अखबार के..
डर रहें है ये बेचारे ,
खून के व्यापार से...
Share:

फिर भी मय इतनी बची है..

दिल का प्याला इश्क में,
टूटा यकीनन है मगर ...
फिर भी मय इतनी बची है ,
लूट लू सारा शहर ...
Share:

पर दिल के सभी राज़

बस कुछ कह के सुनते हैं,
और कुछ लिख के छिपाते है ...
पर दिल के सभी राज़,
दिल-नशीं को ही तो बताते हैं
*****
Share:

कड़वे ज़वाब शहतीर से , लिख के बताएँगे ..

लिखे है चंद काफिये, सियासत पे ज़हर बुझे ...
महफ़िल में कभी आइये , पढ़ के सुनाएंगे..
यूँ तो आदत है हमें मोहब्बत की बस हुज़ूर,
पर सियासत की बात पर भी, लड़ के दिखाएँगे..

उंगली उठाई वतन की, मिट्टी पे जो अगर..
दफ्न उसी मिट्टी में कर के ही जाएँगे ..

पूछो सवाल शौक से, पर एहतियात से..
हर कड़वे ज़वाब शहतीर से , लिख के बताएँगे ..
Share:

लिखी किताब हमने भी , अपने बारे में रात ही..

लिखी किताब हमने भी , अपने बारे में रात ही..
जितने बुरे हिसाब थे, उनका किस्सा मिटा दिया...
जितने भी बुरे ख्वाब थे लिखे है सब मगर,
पर हक़ीकत में हुई जो, वो किस्सा-ए-दगा मिटा दिया ...
Share:

लिखता था मोहब्बत पे शौक से अब तलक,
सियासत पे लिखते ही कलम रोई साहिब ..
कहती है दर्द-ए-दिल तक सही था,
अब कौन से पचड़े में घसीटते हो साहिब ??
Share:

मौत भी भली है , गर शहादत की हो हुज़ूर ,
हम शौक से चलेंगे ज़न्नत के वास्ते ...
तुम जिओ ज़रूर अपने खयाली हिसाब में ,
और जा मिलो शौक से कायरों के रास्ते ...
Share:

पलकों में मुहब्बत हो तो

लोग हर बात का मज़ाक बनाते है,
और चेहरे छिपा कर किस्से सुनाते हैं ...
आप शिकायत करती हो कि हम बोलते नहीं ...
पलकों में मुहब्बत हो तो लोग खुद जान जाते हैं...
*****
Share:

मनाने के इंतज़ाम भी कई हैं

इश्क के नाम पर किये काम भी कई हैं ..
मेरे सर पे बेरुखी के इलज़ाम भी कई हैं..
रूठिए तो सही तबियत से ज़नाब ...
नाचीज़ के पास मनाने के इंतज़ाम भी कई हैं

लोग हर बात का मज़ाक बनाते है,
और चेहरे छिपा कर किस्से सुनाते हैं ,
आप शिकायत करती हो कि हम बोलते नहीं ,
आँखों में मुहब्बत हो तो लोग खुद जान जाते हैं...
*****
Share:

मेरा दिल सामान है..

नूरे-नज़र हुज़ूर की लिखी है दो ग़ज़ल ,
लगता नहीं की साहिबा कोई कद्रदान है..
रख आई है सम्हाल के मेरा दिल दरख़्त पे,
जैसे वो लंगूर हो, और मेरा दिल सामान है..
Share:

इनके रास्तो से रिश्ता पुराना रहा ...

इनके रास्तों से रिश्ता पुराना रहा ...
रिश्तेदारों का तो बस बहाना रहा...
इश्क के काम से आना जाना रहा...
और बाज़ार का बस बहाना रहा...
उन का पल्लू गिरा , थम गयी धड़कने ..
जान जाने का तो बस बहाना रहा ..
जितने जिंदा है वो , है तेरी आस में ...
साँस लेना तो बस एक बहाना रहा ...
जब से आये हो दिल में रही रौशनी ...
चाँद का नाम तो बस बहाना रहा...

इनके रास्तो से रिश्ता पुराना रहा ...
Share:

बयां कर के मुहब्बत उन्हें हैरान क्यूँ करे ..
बात दिल की बता के परेशान क्यू करें ..
हो चुके है हादसे पहले भी यूँ कई,
उन्हें इश्क कह के खुद को बदनाम क्यूँ करें ...
*****
Share:

कृष्ण भीतर छुपे श्याम जलते रहें

नाम राधा का ले जो हँस ना सके ,
सुदामा का ले नाम रो जाते हैं ...
जो नाम राधा का ले श्याम सो जाते हैं,
वो भी खुलते ही नींद कृष्ण हो जाते है ...

जो नाम राधा का ले श्याम वन वन फिरे,
उनका पैदल विचरना बड़ी बात है...
कृष्ण की बंसी अब जो महल में बजे ,
तो समझो की हो गयी अब घणी रात है ...

नाम राधा छुरी , दिल पे है यूँ फिरी
कृष्ण भीतर ही श्याम नाम पल पल मरे ..
राधा तू रोवे जा के वन में कहीं ,
कृष्ण भीतर छुपे श्याम जलते रहें...
Share:

राधा नाम काफी है ..

ना मालूम ज़हान की खातिर
गर श्याम काफी है ...
पर कन्हैया की खातिर ,
राधा नाम काफी है ..
Share:

समझना ग़ज़ल वो तुम्हारे लिए है

सीने में ये जो ,
धड़कते हैं साहिब
वो मुहब्बत के किस्से
तुम्हारे लिए हैं ...

छलक आये जैसे
कलम से लहू जब..
समझना ग़ज़ल वो
तुम्हारे लिए है ...
Share:

मेरे इश्क को ना हदों में यूँ बांधो ...

माना की किस्मत में,
नहीं तुझ को पाना ...
ना किस्सा सुनेगा,
हमारा ज़माना ...
मगर तू यकीं रख,
मुझ पर मेरे दिल ...
मुमकिन नही है
तुझे भूल जाना ...

लिखी है जो तारीख़
वो कागज़ उड़ा दो ..
मेरे इश्क को ना ,
हदों में यूँ बांधो ...
Share:

इश्क के शौक थे, शौक से लुट गए ...
शौक के वास्ते , शौक से मर गए ...
इश्क में माँगा जिसने , दिल का लहू ..
नाम उसके शौक से हम, जिगर कर गए ..
Share:

महफ़िलो में हुस्न की नुमाइश क्यू करती हो..
बेवज़ह मेरी जाँ की फरमाइश क्यू करती हो ...
ज़ब बाज़ नही आना है तुम्हे गैरों को रिझाने से,
तो मुझ से वफ़ा की ख्वाहिश क्यू करती हो...
Share:

आने दो इश्क को मेरी गली में

आने दो इश्क को मेरी गली में,
लेंगे खबर फिर तुम्हारी वफ़ा की..
दिल के लहू से दो प्याले पिला कर,
सुनाएंगे किस्से तुम्हारी दगा की..
कहना कसर कोई बाकी रही तो,
गिनेंगे वो झूठी कसमें तुम्हारी..
फिर भी लगे कोई गलती हमारी,
तो इलज़ाम ले सर दी तुमको माफ़ी...
Share:

इश्क अपना फेंक आया

मैं चला था दिल लुटाने ,
और वफ़ाएं बेच आया..
ग़म के चंद सिक्के समेटे,
इश्क अपना फेंक आया ..
Share:

मैं इश्क बेचने आया था, ऐ दिल तेरे काबिल शहर में..
पता चला कोई फर्क नहीं है, इश्क ज़िन्दगी और ज़हर में..
शुक्रिया जाने का तुझ को, मेरे इश्क की दोपहर से...
और शुक्रिया बादल मेरे ओ, पास आई जो ठहर के...
है दिल मेरा काफी बड़ा , चाहे जब आ के ठहर लो..
पर इत्तला करना ज़रूर, गर दूर जाने की फिकर हो ..
क्या पता जब लौट आओ, सिर्फ खाली मेरा दर हो...
Share:

मोहब्बत के सिवा, हमें आता ही क्या था

शुक्रिया उसका जिसने मयकदे बनाए,
वरना अश्कों के सिवा,
पिया जाता ही क्या था ...
और शुक्रिया आप का के नफ़रत सिखाई ,
वरना मोहब्बत के सिवा,
हमें आता ही क्या था ...
Share:

काफ़िये काफ़ी लिखे हैं

पढ़ मेरी नज़रो को ज़ाहिल,
और समझ ज़ज्बात को ...
करे ज़ाया लफ्ज़ क्यूं, बातोँ में बेकार को..
पहले समझ मेरी मुहब्बत, और वक़्त दे कुछ यार तो
काफ़िये काफ़ी लिखे हैं, इश्क के इज़हार को ...
Share:

Fakra kar Galib tujhe zahar to mila hai,
Mauka mila hai tujh ko ek baar marne ka
Toote hue dilo me to Zahar bhi ni thaharta,
Dekh mera dard maut ka intezaar karne ka...
Share:

Ye zazbaat hai koi lafz nahi jo bayan kar du,
Itna bhi nhi betaab ki koi khata kar du..
Teri tasweero se bhi darta hu ki kahi bol na pade,
Aur badle me tere naam do jahan kar du..
Share:

Zazbaat apne bayan karne me jaha maine arsa laga diya,
Wahi ek shakhsa ne chand lafzo me ek aashmaa chhipa diya...
Share:

Janta hu Dil-farosh ho tum lekin,
Meri wafa par bhi yakeen rakho...
Sauk se becho isq ko bazaar me,
Par keemat to lazami rakho...
Share:

Tujhe Isq se parhez hai, 
Aur hame izhar se...
Na kar muhabbat sauk se,
Par muskura to de tu pyar se...
Share:

Kabhi poochte to btate ham ,
ki Isq ka ehsaas bhi hai,
Kante chubhe to pata chale na,
ki kuch gulab aas pass bhi hain...
Share:

Deewaro par bhi uski tasweer laga rakhi hai,
Par mere yaro ko wo nazar nhi aati hai...
Kya batau ki wo q rahti nhi us kore kagaz me,
Sach to ye hai , ki wo tasweero me bhi sharmati hai...
Share:

Tasweer chalak aati hai unki, jab bhi aaina dekho...
Us tasweer me bhi wo , aai-naa dekho...
Q kahte ho meri kosise naadani hai?
Mera guroor dekho, tanhaai-naa dekho...
Share:

Mere isq par aksar kada pahara rha...
Fir bhi mera isq har pal hai Gahra rha..
Share:

कहने पर आप के, 
दो दिनों में चार दफ़ा ये काम हो गया..
गौर फ़रमाया गैरों ने, मैं बदनाम हो गया..
छोड़ा "अनुशासन" पल भर के लिए,
और बस ज़रा सा मुस्कुराया,
इत्ती सी खता का ये अंजाम हो गया..
थ्योरी बहुत सुनी थी, पिटने की इश्क-बाजों के,
यहाँ प्रैक्टिकल का पूरा इंतज़ाम हो गया..
Share:

तेरी उम्मीद तेरा इंतज़ार करते हैं,
रोज़ सुबह इलाकाई अखबार पढ़ते है,
ज़ब से हुए हो लापता, सारे इश्तेहार पढ़ते है,
और तुम्हारा ज़िक्र ढूँढने के लिए,
"लड़की प्रेमी संग फ़रार" वाले समाचार पढ़ते है...
Share:

हमारे रिश्ते को इश्क कहा जाता भी तो नहीं...

बिना किये गुस्ताख़ियाँ, रहा जाता भी तो नहीं,
हाल - ए - दिल तुम से, कहा जाता भी तो नहीं,
कहे भी क्या सिवाए ख़ामोशियों के,
हमारे रिश्ते को इश्क कहा जाता भी तो नहीं..
Share:

अश्क सजाए रहते है पलकों में अक्सर,
के मनाने के बहाने से पास आने तो देंगे ..
न आए मनाने तो भी ग़म ना होगा,
बेरुख़ी के बहाने भूल जाने तो देंगे ...
Share:

ज़गाते है मुहब्बत से आधी रात को,
और कहते है, गर सोए हो तो कल बात हो,
समझाए कौन उनको अब मेरे दर्द और हालात,
इस हरकत के बाद नींद क्यों आये ज़नाब को ?
समझाए रहे थे मासूम अपने दिल को,
भुला दो वाक़ये को हादसा समझ कर,
तभी कह दिया सुबह बात होगी,
और बात होगी हर ज़ुम्मेरात को..
Share:

गमो-दर्द को छिपाए बैठी मेरी मुस्कराहट है ,
रूह घायल है पर जिस्म सलामत है..
क्या करना है इश्क का भी साहिब,
जब ज़ख्म देना ही महबूब की आदत है ..
सुनाई देती है जो धड़कने मेरी,
वो इश्क नही खुदा की इबादत है ..
छेड़ मत तन्हइयो को, कही जाया न कर दूँ,
ये नफरत मेरे दुश्मनों की अमानत है..
Share:

मेरी बर्बादियों का ज़िक्र खुलेआम ना कर…

इश्क़ मेरा बदनाम ना कर
मेरी हसरतो का
कत्लेआम ना कर
कर ज़ख्म मेरे सीने में यकीनन
पर यूँ सरेआम ना कर …
क्या कहेंगे और इश्क़ वाले
यूँ मेरी क़ब्र इंतज़ाम ना कर
कही औरो का इश्क़ से
यकीं ना उठ जाए,
इसलिए ,
मेरी बर्बादियों का ज़िक्र
खुलेआम ना कर…
Share:

मुहब्बत मौत के जैसी है,
कभी दो बार ना होवे...
कसम से जां निकल जाती है 
पर इज़हार ना होवे...
तड़पता है ये दिल अक्सर 
छिपा कर राज़ रखने में,
दुआ करता खुदा से है,
किसी को प्यार ना होवे...
Share:

जलने दो आहिस्ते से जो दिल में आग लगी है
ज़ख्मो पर अश्क बहाओगे तो सारा सीना जल जाएगा 
इश्क के टूटे अरमानो पर अश्को की बर्फ ज़मी है 
अब करीब जो आओगे तो मेरा सब्र पिघल जाएगा
Share:

दिल को मेरे आशियाना बनाया ,
रही मेरे दिल में फरियादों की तरह ..
मेरी धड़कन की धुन पे 
खेली मेरे दिल से,
अश्कों में घुल गयी ज़ज्बातो की तरह..
हैं वो किसी और बदनसीब की अमानत
पर बेवजह बेमौसम दर्द अब भी देती है
सर्दी में हुई बरसातो की तरह...
Share:

बंद रखे दरवाजे दिल के

बंद रखे दरवाजे दिल के
फिर भी याद तुम्हारी आ जाती है ..
कर लूँ चाहे बंद ये पलके
तस्वीर तुम्हारी आ जाती है ..
धड़कन इस सन्नाटे में भी
नाम तुम्हारे गा जाती है
दिल हो चाहे पत्थर का ही
मुहब्बत
फिर भी पलके भीगा जाती है ...
Share:

खेलो दिलों से गैरों के , शौक से ज़ालिम
जब अश्क आएँगे तो हमीं याद आएँगे ..
Share:

इस पहले चाँद जाए 
और सवेरा पास आये मुझको कुछ ऐसे जला तूकि इश्क उनका भूल जाए
Share:

यही पडोस में रहती है

पसंद नही शोर कुछ
पर तन्हाई से डरता हूँ
जाने पहचाने से चेहरों के संग
भीड़ में रहता हूँ
महफ़िलो में रहता हूँ,
पर उनका हिस्सा नही
जिनकी बाते सब करते हैं
ऐसा किस्सा सही,
जो बाते अक्सर सुनता हूँ,
वो जानी पहचानी लगती हैं
पर दिल पे पहुचते वक़्त ,
सब बेगानी लगती हैं
मैं तो दुनिया में हूँ,
पर दुनिया मुझ तक नही आती है,
यही पडोस में रहती है
बस छु के निकल जाती है
मिला आखिरी बार
जब दुनिया से संजोग से
तब लगा ,
जो पीछे छूट गये
वो भी अच्छे लोग थे ...
Share:

दिल यार धड़कता है अक्सर

अपने दिल के खून से मैं
जाम बनाता हूँ अक्सर
दो अश्क छिपा के प्यालो में
मुस्कान मिलाता हूँ अक्सर
मेरे पैमाने कहते है
क्या चीज बनाई है मैने
और पीने वाले कहते है मुझसे
क्या यार मिलाता है अक्सर
दिल से जो डूबे प्याले में तो
प्यार छलकता है अक्सर
ये दिल हैं ना, थोडा पागल है
यार बहकता है अक्सर
सोचा थोड़ी सी पिए हम
जब आँसू छलका मेरे प्याले में
पर पैमाने की जगह पे भी
इश्क ही चढ़ता है अक्सर
यारो मुझ से दूर रहो
आदत ये बुरी लग जाएगी
फिर ना कहना की यादो में
दिल यार धड़कता है अक्सर
Share:

नज़रों का नशा उनकी चढ़ा कुछ ऐसे
बहकते सम्हलते हम जा रम में गिरे
लगी चोट ऐसी उनकी नज़रों से हम को
कि रम में रमे और रम ही गये...
पड़ी है मुहब्बत की आदत ही ऐसी
कि रम के ये प्याले उनके लब हो गये
जाने पे उनके रम ना मिली तो
जीते है अक्सर उनके गम को पिए ..
Share:

बहकती शराबों का...

दिल धड़कता है तो धड़कने दो ना,
और करना भी क्या है उन की यादो का
जलने दी सितारों को शोहरत पे मेरी
दिल टूटता है तो और भी चमकता है सितारों का...
आती है तो आने दो यादो को उनकी
एक दिल मेरा ही ठिकाना है ख्वाबों का..
पलकों मेरी ज़रा सम्हालो इन अश्कों को
नशा बढ़ाना है इन्हें बहकती शराबों का...
Share:

दिल की इतनी खुशी टूट जाने की

दिल की इतनी खुशी टूट जाने की थी कि,
जश्न आँसू बन के जाना कहाँ आ गया..
इतनी खुशी दूर जाने की उनसे ,
की मिलने का वाकया याद आ गया..
हुई कब मुहब्बत थी हम को भी उनसे ,
ये तो दिल था धड़कता बहकता गया ...
Share:

अभी परेशां हूँ मैं अपनी मौत को लेकर

अभी परेशां हूँ मैं अपनी मौत को लेकर 
फिर तन्हा जीने को मजबूर ना कर
सोया हूँ कब्र में धड़कने बंद लेकर 
उनकी महफ़िल में पीने को मजबूर ना कर 
ठीक है अभी दिल चलता नहीं है मेरा 
फिर उन के लिए धड़कने को मजबूर ना कर
वो तो मुस्कुरा के भी जी लेंगी
मुझे आंसुओ में ज़लने को मजबूर ना कर
Share:

छूटी मेरी शराब और दुनिया बिगड़ गयी

छूटी मेरी शराब और दुनिया बिगड़ गयी 
मुहब्बत की मेरे दिल को आदत सी पड़ गयी 
फितरत नही ये मेरी , हरकत है मेरे दिल की
लड़की हसीं देखी और नज़रे फिसल गयी 
कैसे सम्हाले दिल को, दुनिया हसीन जो है 
पिए शराब अब क्यूँ, उनकी नज़रे ही चढ़ गयी
जब से देखे हैं लब गुलाबी ,
मेरी नियत बिगड़ गयी
कहती है मुझसे पिछली , कैसी है मेरी हालत
कैसे बताऊँ तबियत, अगली पे अड़ गई
Share:

अगर हम फिर से मोहब्बत भी कर लें, 
कहेंगे ये कैसे कि हमें प्यार है 
चाहे मेरा दिल अब भी है उनको,
उन्ही का अभी भी इंतज़ार है
फिर भी यकीं हम कर भी ले कैसे,
टूटा ये दिल जो कई बार है... —
Share:

बुझने दे पैमाने धड़कन पे मेरी,
तन्हाई की मुझको आदत नही है
पास आने के पहले शकल पे न जाना,
मुस्कुराना नई कोई आदत नहीं है 
रहने दे मेरी आँखों में चाँद को आसमां,
सीने से नफरत गयी भी नहीं है
यादो के नश्तर चले अब भी जाये
ज़ख्मो को कुचलना सही भी नहीं है .
Share:

दो लफ्ज़ ख्वाहिस के मेरे होठों पे जलते हैं
छूना नजाकत से ये बाते उन की करते हैं 
है उन को भी ये मालूम की मुहब्बत अब भी है उन से
नफरत तो बस उन की फितरत से करते हैं 
ज़हर जलता है सीने में , ज़रा सा चीर तो देना 
शायद आसान ही होगा खंज़र चुभोने से
Share:

दुआ इतनी सी है मेरी , कि बस वो याद ना आए 
सज़ा इतनी सी है उसकी , मुझे वो भूल ना पाए ...
Share:

किस्सा ही कुछ गज़ब है

देखा बस उन्ही को , जब से आई है वो गली में 
नजाकत भरे कदम है , अदा ही कुछ गज़ब है 
सूझा नहीं है कुछ भी , जब से आई है वो नज़र में ,
उन मासूम सी नज़रो में , नशा ही कुछ गज़ब है
सहमा रहा हूँ पल भर , जब आई वो मेरे घर में ,
गुस्ताख मेरे दिल की, खता ही कुछ गज़ब है
कहने लगी वो मुझ से , कह दो जो है मन में ,
ज़ाहिर सी बात कहना , सज़ा ही कुछ गज़ब है
अरे कर लो निकाह हमसे , बाते करेंगे तब ही
चाहिए वक़्त इतना , किस्सा ही कुछ गज़ब है
Share:

आसां नही इतना, यूँ ही किसी को भूल जाना,
रोके भी तो कैसे, अक्सर उनका याद आना,
यादें हसीं हैं, बेरहम भी,
आ ही जाती हैं कभी भी ,
कर के कोई भी बहाना...
Share:

हैं वो पत्थर दिल मगर,उनको बुरा कैसे कहें...
लेकिन उन्ही से इश्क कर के,दूर फिर कैसे रहें ...
चाहते नही है याद रखना,पर खुद को भूले कैसे रहे ...
रोते नही हम उनकी खातिर,पर मुस्कुराते कैसे रहें ....
Share:

मेरे ज़र्रे ज़र्रे ने चाहा बिखर कर जिसे,
उसने भूलने की ख्वाहिस है मेरी...
मिली ना मुकम्मल मुहब्बत जो मुझको,
तो उनकी यादे भी ले ले , शिफारिश है मेरी ...
Share:

मुहब्बत की मोहलत बख्शी ना तूने, 
तो नफरत की हिम्मत दे तू मौला..
हँसाया उन्हें बहुत ज़ख़्म सीने में रख कर,
उन्हें रुला कर हसने की फितरत दे मौला..
Share:

खुदा देना सज़ा जो भी ,
मंजूर अब सब हैं 
मिले थे ज़ख्म जितने इश्क में,
नासूर अब सब हैं ..
Share:

बचता क्या है और कहने को

जो रख दे अपने सुर्ख होठो को,
मेरी इन नम निगाहों पर
जान बचती ही कहा है फिर ,
कोई दर्द सहने को ??
दुनिया ज़लती है मुझसे
की चलता नही उस की राहो पर
दे दो ज़गह ज़रा दिल में ,
फिर दुनिया चाहिए किसे रहने को??
मेरी जुबाँ की बेफिक्री
चुभती है तुझे,
तू ज़रा मुस्कुरा दे तो फिर,
बचता क्या है और कहने को??
Share:

आप से इश्क का अंजाम ऐसा है,
ख्वाहिसों पर बस अपना चलता नहीं..
हकीकत का सूरज निकल भी जाए तो,
हसरतो का चाँद ढलता नहीं...
Share:

चाँद इतना शातिर निकलेगा,
हमें ये पता ना था
आप ना हो, तब भी निकलेगा 
ये हमने सोचा भी ना था
खूबसूरत है ओ भी आज पता चला,
वरना..
आप की गैरहाजिरी में,
उसे देखा भी ना था..
Share:

शिकायत ना करना

शिकायत ना करना अब गुमशुदगी के लिए,
गायब थे हम बस एक लम्हे के लिए...
बस ज़रा सा वक़्त ढूंढ रहा था खुद के लिए,
वरना उम्र गुजारनी है हमें सब के लिए...
खता माफ़ करना , बताया नही 
बस चुपके से हम विदा हो लिए ...
अब तो मुस्कुरा दो वापसी पर मेरी,
लौटे हम हजरों तराने लिए...
Share:

जान बन कर जिस्म में धड़कती हैं,
न जाने वो रूह है या है तेरी चाहत..
पर पता है कि ये इश्क है ,प्यार है,
या फिर है तेरी मोहब्बत...
नही जानता, तुझे चाहना और तड़पना,
हसरत है आदत है या मेरी फ़ितरत..
पर पता है तेरा दूर जाना भाग्य है,
तकदीर है या मेरी किस्मत...
Share:

पत्थर दिल कह लो मुझको

पत्थर दिल कह लो मुझको ,
पर पत्थर भी मुहब्बत करते हैं
पत्थर को बेवफा कहने वाले भी
पत्थर के घरो में रहते हैं
मैं दिल पर लिख दू नाम अगर
बदनाम यहाँ हो जाएगा
दिल टुकड़े टुकड़े हो कर भी
तेरा नाम मिटा नही पाएगा
आवाज नही आती फिर भी
पत्थर का दिल भी धड़कता है
नफरत हो या मुहब्बत हो
पर दिल तो तड़पता रहता है
वो अक्सर कहती है
कि पत्थर का दिल खाली है
और उस पत्थर की यादे इस
पत्थर को रुलाने वाली हैं
पत्थर की किस्मत ऐसी है कि
बस एक बार ही सूरत पाता है
ज़ख्म बरसते रहते है और वो
मूरत बन मुस्काता है
दिल टूटा है पत्थर का पर
कोई दर्द नही कोई दवा नही
मैं हर पल यु ही मुस्काऊंगा
जैसे मुझ को कुछ हुआ नही
मना कि दिल तोडना ये
ज़ालिम सी कोई खता नही
पर मैं पिघला होकर पत्थर भी
तब छोड़ के जाना दगा नही ??
जा जीले मेरी मौत भी तू
हर गम मेरा मुस्कान तेरी
जब पत्थर का दिल तेरा टूटेगा
तब आएगी याद मेरी
तब कहते ना फिरना सब से की
हम पत्थर से मोहब्बत करते हैं
पत्थर को बेवफा कहने वाले भी
पत्थर के घरो में रहते हैं...
पत्थर के घरो में रहते हैं......
Share:

ज़ब नींद खुलती है एक हसीं ख्वाब के बाद,
तो पलकों में तेरी नमी होती है...
ज़ब भी तड़पते हैं तन्हाईयों में,
तो ज़िन्दगी में तेरी कमी होती है....
लोग कहते रहते हैं ,
क्यू प्यार करते हो उसे जो तुम्हारा नही...
क्या जाने रातों को सोने वाले कि,
खुली आँखों के चाहत कितनी हसीं होती है...
Share:

कमाल है ना इश्क भी..
दिल तोडना भी गुनाह होता है
और दिल लगाना भी है खता ....
मैं सज़ायाफ्ता एक खता के वास्ते
और उनके गुनाह पर सब हैं फ़िदा...
क्यूँ कहते हो ये बस लफ्ज़ हैं,
लफ्ज़ ही तो सब करते हैं बयाँ...
Share:

तुझे देखा तो ये जाना अदा क्या चीज होती है
तेरी पलकों से ये समझा नशा क्या चीज होती है
मुहब्बत कर के ये जाना खता क्या चीज होती है
जो दिल टूटा तो फिर समझा दगा क्या चीज होती है
Share:

mohabbat ki gazlo par yakeen na tha,
dil luta kar ke ise jaana..
kahte the dard hota hai dil tootne par,
par kitna hota hai, ye ab jaana...
Share:

गर नशे पर सरकार की नियत बुलंद होती,
जवानी के नशे में झूमती वो डार्लिंग नजरबन्द होती;
गर गुनाह होता नशा करना ,
तो ड्राई डे वाले दिन, सनम की फेसबुक प्रोफाइल बंद होती...
Share:

Ye sach hai wo mujh ko satati bahut hai
wo raato ko mujh ko jagati bahut hai
Lekin sach hai ye bhi o yaaro
tanhaee k pal ke pal me yaad aati bahut hai...
Share:

सुन के उनकी आवाज आज ये एहसास हुआ ,
खुदा ने किस्मत थोड़ी पी के लिखी थी ...
क्यों की जो भी इस दिल का खास हुआ,
उसी से मीलो की दूरी लिखी थी..
Share:

वो कहती रही मुझ से दूर हो जा मेरे आशिक,
पता है तेरे दिल में चुभती हर बात हमारी है...
हम ने भी रखा हाथ दिल पर और कह दिया,
देखते है जुल्म की कितनी बिसात तुम्हारी है...
वो कहती है क्या रखा है मुझ में , मेरी हस्ती क्या है?
और अगले महीने आने वाली बारात हमारी है...
मैंने कहा ये बात मेरे ज़नाजे से पूछना ,
वो शायद बता दे , क्या बात तुम्हारी है...
Share:

न आना मेरे ज़नाजे पे मेरे महबूब,
कही दिल धड़क उठा ,
तो लोग बेचारे आशिक को भूत समझ बैठेंगे..
Share:

रहता हूँ दिलों में और ख्वाब पसंद हैं

खाता इश्क हूँ, पीता हूँ शबाब.
बच के रहिएगा हम से जनाब..
क्यों की लोग कहते है आशिक
और है मेरी नीयत खराब..
रहता हूँ दिलों में और ख्वाब पसंद हैं
देखता हूँ हुश्न और ज़ज्बात बंद हैं
पर जिंदा हू जिस की खातिर,
उसे कोई और पसंद है..
Share:

याद आता है हमें वो वक्त गुज़ारा ऐ खुदा,
हँसते हुए बीता था जो , वो अब हमारा ना रहा,
यार मिल कर चार करते थे खता के काम हर,
ख्वाबो में भी मिलने का उनसे ठिकाना ना रहा....
Share:

गुज़र गया एक अरसा मजाक में ऐ जिंदगी...

गुज़र गया एक अरसा मजाक में ऐ जिंदगी...
फिर भी उम्मीद है एक कारवां और आने का..
गुजरे हुए वक्त में करीब ना आ पाए हम,
और अब गम है हमें सब से दूर जाने का..
यादे गुजर गयी काफिले की तरह नज़र से,
और अब मौका ढूँढ़ते हैं अलविदा कह पाने का..
चलो याद करेंगे सब को अकेले में बैठ कर,
और तुम दुआ करना किसी राह में टकराने का..
Share:

शौक से करीब आने दे....

फिर तो यारो क़यामत भी शर्माएगी , इस क़यामत के पास आने से;
दो जाम लगा के कह देंगे मौत को, मुझे शौक से करीब आने दे....
Share:

जर्रे जर्रे से इश्क छलकता है, गर ज़ज्बात का एहसास हो
बस पलकों में उनकी उम्र गुजर जाती है,गर अपना कोई पास हो
Share:

गम न रहा उन के जाने का हमे 
मलाल बस इतना था कि वो हमें समझे नहीं..
हमने बयां हाल-ए-रूह तक किया
और वो सब समझ कर के भी कुछ कहते नहीं..
वो कहते है हम नुमाइश-ए-इश्क करते है
वरना हर लफ्ज़ में मेरा ज़िक्र करते नहीं..
खता इतनी है बस मेरी कि हम दिल लगा बैठे,
वरना खो कर भी उन्हें हम यूँ चुप रहते नहीं...
Share:

बड़ा आसा है अब भी उस के बिना रहना....

यार मेरे खुद पर इक एहसा करना,
चाहत से यक़ीनन तू वफ़ा करना,
पर ना इश्क करने की कभी खता करना,
हो जाए गर खता तो खुद को बता रखना,
टूटे हुए दिल को भी है हमें जिंदा रखना,
गर खुदा हो कोई तो उससे ये बयाँ करना,
किसी के महबूब को उससे ना जुदा करना,
गर करना भी हो तो ना उसे जिंदा रखना,
उस दिल में बस जिंदादिली को जिंदा रखना,
मुश्किल है बड़ा खो कर उसे जिंदा रहना,
हँसते हुए आंसू भरे दिल कहना,
बड़ा आसा है अब भी उस के बिना रहना....
Share:

काश सच होती

काश सच होती परियों की कहानी,
एक प्यारी राजकुमारी ,
और उसकी नादानी,
एक सच्चा कोई प्रेमी,
वफ़ा और जवानी..
ना होते गम उसके खोने के जैसे,
ना होते दिल में उस बेवफा के किस्से.
जीते हम भी मुस्कुराते हुए फिर;
मरते उनकी मुहब्बत की खातिर.
बुरा ना मुहब्बत का अंजाम होता,
मेरा इश्क ऐसे ना बदनाम होता.
रोते ना हम यूँ औरो से छिप कर,
तडपना दिल से , और हँसना खिलखिलाकर.
अगर ये वफ़ा तेरी नकली ना होती ,
तो शायद हसी मेरी असली सी होती....
Share:

बेवजह नफरत में भी ,
हद नहीं होती इंतकाम की..
एक तरफा मोहब्बत में भी ,
परवाह नहीं होती अंजाम की...
इश्क ना करो , मयकदो में जाओ ,
नुमाइश करो मद्होश जाम की,
क्यू की बरसात की चांदनी ,
और हसीनो की बेवफाई ;
परवाह नहीं करती वफ़ा-ए-शाम की..........
Share:

मोहब्बत किसी और से

हम दीवाने न सही, पर मोहब्बत की बाते ज़रा गौर से करते हैं;
आप जिन पे जान लुटाते हैं, वो अक्सर मोहब्बत किसी और से करते हैं.
Share:

पीने की खातिर जीते हैं....

मयकदे में हम भी थे..
थोड़े से नशे में तुम भी थे ..
होठो पर चाहत भर आई ,
क्या ठीक है अब भी तन्हाई??
इक प्याले भर तो जीने दो..
बस थोड़ी सी जवानी पीने दो..
प्यालो में है अब नशा नहीं,
दो पल जीना कोई खता नहीं..
अंजाम का मुझको पता नहीं,
पर अंजाम में कोई नशा नहीं..
अब खाली पैमाने पिए क्यूँ??
बिन तेरे नशे के जिये क्यूँ??
अब तन्हाई बह जाने दो..
जो कहता हूँ कह जाने दो..
मजबूर हैं वो बस पिने को;
जो जीने की खातिर पीते हैं..
तुम से मुहब्बत कर के सनम ;
बस पिने कि खातिर जीते हैं...
पीने की खातिर जीते हैं....
Share:

तन्हाई डरती है..

मैं हूँ वो दीवाना , जिस से तन्हाई डरती है..
जिंदगी खफा थी ही , मौत बेवफाई करती है..
अपना वजूद मिट गया उन की ख्वाहिस में..
पर चाहत पर यकीन अब भी,तन्हाई कहती है..
Share:

दिलनसी ही हैं

क्या हुआ वो अब हमें देख कर मुस्कुराते नहीं'
वो तब भी हसीं थे , और अब भी हसीं हैं...
क्या हुआ जो हमसे नजरे मिलाते नहीं वो,
वो हमनसी ही थे, वो हमनसी ही है,
चाहे लाख कह ले हमसे सनम ये कि,
हम अजनबी ही थे , अजनबी ही हैं..
चाहत फिर भी कहती है कि आप ,
खुदकुशी ही थे , खुदकुशी ही हैं.
क्या हुआ जो हालत बदले है थोड़े,
आप दिलनसी ही थे , और दिलनसी ही हैं...
Share:

मयकदा

अदा ये थी कि उसने महफ़िल को मयकदा बना दिया ,
इक शायर को उसने गुमशुदा बना दिया ,
खता ये थी कि हमने वफ़ा की थी ,
दिल उसने तोड़ा, हमें बेवफा बना दिया ...
Share:

अंजाम

इज़हार-ऐ-इश्क करने का बुरा अंजाम होता है
खता निगाहे करती है और दिल बदनाम होता है
परवाने को मालुम है , मिट जाना है जल कर के 
फ़ना होना मोहब्बत में ही उन का काम होता है
बच के रहना मेरे यारो इन हसी निगाहों से 
इन बेख़ौफ़ अदाओ से ही क़त्ल-ऐ-आम होता है..
Share: