शिकायत ना करना अब गुमशुदगी के लिए,
गायब थे हम बस एक लम्हे के लिए...
बस ज़रा सा वक़्त ढूंढ रहा था खुद के लिए,
वरना उम्र गुजारनी है हमें सब के लिए...
खता माफ़ करना , बताया नही
बस चुपके से हम विदा हो लिए ...
अब तो मुस्कुरा दो वापसी पर मेरी,
लौटे हम हजरों तराने लिए...