यार मेरे खुद पर इक एहसा करना,
चाहत से यक़ीनन तू वफ़ा करना,
पर ना इश्क करने की कभी खता करना,
हो जाए गर खता तो खुद को बता रखना,
टूटे हुए दिल को भी है हमें जिंदा रखना,
गर खुदा हो कोई तो उससे ये बयाँ करना,
किसी के महबूब को उससे ना जुदा करना,
गर करना भी हो तो ना उसे जिंदा रखना,
उस दिल में बस जिंदादिली को जिंदा रखना,
मुश्किल है बड़ा खो कर उसे जिंदा रहना,
हँसते हुए आंसू भरे दिल कहना,
बड़ा आसा है अब भी उस के बिना रहना....