हम ने भी क़यामत तक बस उन को ही चाहा था,
मेरे दिल के हर कतरे में बस वो ही समाया था,
उसने भी कहा था हम से तुझे डूब के चाहेंगे ,
पर मेरे जनाजे में बस वो ना आया था ...
अब वो कहता है की हमने खता की थी ,
पर ऐ पत्थर दिल मैं फरमान वफ़ा का था ,
अंजाम नहीं सोचा दिल देने के पहले ,
हमने तो बस समझा ये काम खुदा का था...