पत्थर दिल कह लो मुझको

पत्थर दिल कह लो मुझको ,
पर पत्थर भी मुहब्बत करते हैं
पत्थर को बेवफा कहने वाले भी
पत्थर के घरो में रहते हैं
मैं दिल पर लिख दू नाम अगर
बदनाम यहाँ हो जाएगा
दिल टुकड़े टुकड़े हो कर भी
तेरा नाम मिटा नही पाएगा
आवाज नही आती फिर भी
पत्थर का दिल भी धड़कता है
नफरत हो या मुहब्बत हो
पर दिल तो तड़पता रहता है
वो अक्सर कहती है
कि पत्थर का दिल खाली है
और उस पत्थर की यादे इस
पत्थर को रुलाने वाली हैं
पत्थर की किस्मत ऐसी है कि
बस एक बार ही सूरत पाता है
ज़ख्म बरसते रहते है और वो
मूरत बन मुस्काता है
दिल टूटा है पत्थर का पर
कोई दर्द नही कोई दवा नही
मैं हर पल यु ही मुस्काऊंगा
जैसे मुझ को कुछ हुआ नही
मना कि दिल तोडना ये
ज़ालिम सी कोई खता नही
पर मैं पिघला होकर पत्थर भी
तब छोड़ के जाना दगा नही ??
जा जीले मेरी मौत भी तू
हर गम मेरा मुस्कान तेरी
जब पत्थर का दिल तेरा टूटेगा
तब आएगी याद मेरी
तब कहते ना फिरना सब से की
हम पत्थर से मोहब्बत करते हैं
पत्थर को बेवफा कहने वाले भी
पत्थर के घरो में रहते हैं...
पत्थर के घरो में रहते हैं......
Share: