महफ़िलो में हुस्न की नुमाइश क्यू करती हो..
बेवज़ह मेरी जाँ की फरमाइश क्यू करती हो ...
ज़ब बाज़ नही आना है तुम्हे गैरों को रिझाने से,
तो मुझ से वफ़ा की ख्वाहिश क्यू करती हो...
आने दो इश्क को मेरी गली में,
लेंगे खबर फिर तुम्हारी वफ़ा की..
दिल के लहू से दो प्याले पिला कर,
सुनाएंगे किस्से तुम्हारी दगा की..
कहना कसर कोई बाकी रही तो,
गिनेंगे वो झूठी कसमें तुम्हारी..
फिर भी लगे कोई गलती हमारी,
तो इलज़ाम ले सर दी तुमको माफ़ी...
मैं इश्क बेचने आया था, ऐ दिल तेरे काबिल शहर में..
पता चला कोई फर्क नहीं है, इश्क ज़िन्दगी और ज़हर में..
शुक्रिया जाने का तुझ को, मेरे इश्क की दोपहर से...
और शुक्रिया बादल मेरे ओ, पास आई जो ठहर के...
है दिल मेरा काफी बड़ा , चाहे जब आ के ठहर लो..
पर इत्तला करना ज़रूर, गर दूर जाने की फिकर हो ..
क्या पता जब लौट आओ, सिर्फ खाली मेरा दर हो...
शुक्रिया उसका जिसने मयकदे बनाए,
वरना अश्कों के सिवा,
पिया जाता ही क्या था ...
और शुक्रिया आप का के नफ़रत सिखाई ,
वरना मोहब्बत के सिवा,
हमें आता ही क्या था ...
पढ़ मेरी नज़रो को ज़ाहिल,
और समझ ज़ज्बात को ...
करे ज़ाया लफ्ज़ क्यूं, बातोँ में बेकार को..
पहले समझ मेरी मुहब्बत, और वक़्त दे कुछ यार तो
काफ़िये काफ़ी लिखे हैं, इश्क के इज़हार को ...
Fakra kar Galib tujhe zahar to mila hai, Mauka mila hai tujh ko ek baar marne ka Toote hue dilo me to Zahar bhi ni thaharta, Dekh mera dard maut ka intezaar karne ka...
Ye zazbaat hai koi lafz nahi jo bayan kar du, Itna bhi nhi betaab ki koi khata kar du.. Teri tasweero se bhi darta hu ki kahi bol na pade, Aur badle me tere naam do jahan kar du..
Deewaro par bhi uski tasweer laga rakhi hai, Par mere yaro ko wo nazar nhi aati hai... Kya batau ki wo q rahti nhi us kore kagaz me, Sach to ye hai , ki wo tasweero me bhi sharmati hai...
Tasweer chalak aati hai unki, jab bhi aaina dekho... Us tasweer me bhi wo , aai-naa dekho... Q kahte ho meri kosise naadani hai? Mera guroor dekho, tanhaai-naa dekho...
कहने पर आप के, दो दिनों में चार दफ़ा ये काम हो गया.. गौर फ़रमाया गैरों ने, मैं बदनाम हो गया.. छोड़ा "अनुशासन" पल भर के लिए, और बस ज़रा सा मुस्कुराया, इत्ती सी खता का ये अंजाम हो गया.. थ्योरी बहुत सुनी थी, पिटने की इश्क-बाजों के, यहाँ प्रैक्टिकल का पूरा इंतज़ाम हो गया..
तेरी उम्मीद तेरा इंतज़ार करते हैं, रोज़ सुबह इलाकाई अखबार पढ़ते है, ज़ब से हुए हो लापता, सारे इश्तेहार पढ़ते है, और तुम्हारा ज़िक्र ढूँढने के लिए, "लड़की प्रेमी संग फ़रार" वाले समाचार पढ़ते है...
बिना किये गुस्ताख़ियाँ, रहा जाता भी तो नहीं, हाल - ए - दिल तुम से, कहा जाता भी तो नहीं, कहे भी क्या सिवाए ख़ामोशियों के, हमारे रिश्ते को इश्क कहा जाता भी तो नहीं..
मुहब्बत मौत के जैसी है, कभी दो बार ना होवे... कसम से जां निकल जाती है पर इज़हार ना होवे... तड़पता है ये दिल अक्सर छिपा कर राज़ रखने में, दुआ करता खुदा से है, किसी को प्यार ना होवे...
जलने दो आहिस्ते से जो दिल में आग लगी है ज़ख्मो पर अश्क बहाओगे तो सारा सीना जल जाएगा इश्क के टूटे अरमानो पर अश्को की बर्फ ज़मी है अब करीब जो आओगे तो मेरा सब्र पिघल जाएगा
दिल को मेरे आशियाना बनाया , रही मेरे दिल में फरियादों की तरह .. मेरी धड़कन की धुन पे खेली मेरे दिल से, अश्कों में घुल गयी ज़ज्बातो की तरह.. हैं वो किसी और बदनसीब की अमानत पर बेवजह बेमौसम दर्द अब भी देती है सर्दी में हुई बरसातो की तरह...
दिल की इतनी खुशी टूट जाने की थी कि, जश्न आँसू बन के जाना कहाँ आ गया.. इतनी खुशी दूर जाने की उनसे , की मिलने का वाकया याद आ गया.. हुई कब मुहब्बत थी हम को भी उनसे , ये तो दिल था धड़कता बहकता गया ...
अभी परेशां हूँ मैं अपनी मौत को लेकर फिर तन्हा जीने को मजबूर ना कर सोया हूँ कब्र में धड़कने बंद लेकर उनकी महफ़िल में पीने को मजबूर ना कर ठीक है अभी दिल चलता नहीं है मेरा फिर उन के लिए धड़कने को मजबूर ना कर वो तो मुस्कुरा के भी जी लेंगी मुझे आंसुओ में ज़लने को मजबूर ना कर
छूटी मेरी शराब और दुनिया बिगड़ गयी मुहब्बत की मेरे दिल को आदत सी पड़ गयी फितरत नही ये मेरी , हरकत है मेरे दिल की लड़की हसीं देखी और नज़रे फिसल गयी कैसे सम्हाले दिल को, दुनिया हसीन जो है पिए शराब अब क्यूँ, उनकी नज़रे ही चढ़ गयी जब से देखे हैं लब गुलाबी , मेरी नियत बिगड़ गयी कहती है मुझसे पिछली , कैसी है मेरी हालत कैसे बताऊँ तबियत, अगली पे अड़ गई
अगर हम फिर से मोहब्बत भी कर लें, कहेंगे ये कैसे कि हमें प्यार है चाहे मेरा दिल अब भी है उनको, उन्ही का अभी भी इंतज़ार है फिर भी यकीं हम कर भी ले कैसे, टूटा ये दिल जो कई बार है... —
बुझने दे पैमाने धड़कन पे मेरी, तन्हाई की मुझको आदत नही है पास आने के पहले शकल पे न जाना, मुस्कुराना नई कोई आदत नहीं है रहने दे मेरी आँखों में चाँद को आसमां, सीने से नफरत गयी भी नहीं है यादो के नश्तर चले अब भी जाये ज़ख्मो को कुचलना सही भी नहीं है .
दो लफ्ज़ ख्वाहिस के मेरे होठों पे जलते हैं छूना नजाकत से ये बाते उन की करते हैं है उन को भी ये मालूम की मुहब्बत अब भी है उन से नफरत तो बस उन की फितरत से करते हैं ज़हर जलता है सीने में , ज़रा सा चीर तो देना शायद आसान ही होगा खंज़र चुभोने से
देखा बस उन्ही को , जब से आई है वो गली में नजाकत भरे कदम है , अदा ही कुछ गज़ब है सूझा नहीं है कुछ भी , जब से आई है वो नज़र में , उन मासूम सी नज़रो में , नशा ही कुछ गज़ब है सहमा रहा हूँ पल भर , जब आई वो मेरे घर में , गुस्ताख मेरे दिल की, खता ही कुछ गज़ब है कहने लगी वो मुझ से , कह दो जो है मन में , ज़ाहिर सी बात कहना , सज़ा ही कुछ गज़ब है अरे कर लो निकाह हमसे , बाते करेंगे तब ही चाहिए वक़्त इतना , किस्सा ही कुछ गज़ब है
हैं वो पत्थर दिल मगर,उनको बुरा कैसे कहें... लेकिन उन्ही से इश्क कर के,दूर फिर कैसे रहें ... चाहते नही है याद रखना,पर खुद को भूले कैसे रहे ... रोते नही हम उनकी खातिर,पर मुस्कुराते कैसे रहें ....
चाँद इतना शातिर निकलेगा, हमें ये पता ना था आप ना हो, तब भी निकलेगा ये हमने सोचा भी ना था खूबसूरत है ओ भी आज पता चला, वरना.. आप की गैरहाजिरी में, उसे देखा भी ना था..
शिकायत ना करना अब गुमशुदगी के लिए, गायब थे हम बस एक लम्हे के लिए... बस ज़रा सा वक़्त ढूंढ रहा था खुद के लिए, वरना उम्र गुजारनी है हमें सब के लिए... खता माफ़ करना , बताया नही बस चुपके से हम विदा हो लिए ... अब तो मुस्कुरा दो वापसी पर मेरी, लौटे हम हजरों तराने लिए...
ज़ब नींद खुलती है एक हसीं ख्वाब के बाद, तो पलकों में तेरी नमी होती है... ज़ब भी तड़पते हैं तन्हाईयों में, तो ज़िन्दगी में तेरी कमी होती है.... लोग कहते रहते हैं , क्यू प्यार करते हो उसे जो तुम्हारा नही... क्या जाने रातों को सोने वाले कि, खुली आँखों के चाहत कितनी हसीं होती है...
तुझे देखा तो ये जाना अदा क्या चीज होती है तेरी पलकों से ये समझा नशा क्या चीज होती है मुहब्बत कर के ये जाना खता क्या चीज होती है जो दिल टूटा तो फिर समझा दगा क्या चीज होती है
गर नशे पर सरकार की नियत बुलंद होती, जवानी के नशे में झूमती वो डार्लिंग नजरबन्द होती; गर गुनाह होता नशा करना , तो ड्राई डे वाले दिन, सनम की फेसबुक प्रोफाइल बंद होती...
Ye sach hai wo mujh ko satati bahut hai wo raato ko mujh ko jagati bahut hai Lekin sach hai ye bhi o yaaro tanhaee k pal ke pal me yaad aati bahut hai...
वो कहती रही मुझ से दूर हो जा मेरे आशिक, पता है तेरे दिल में चुभती हर बात हमारी है... हम ने भी रखा हाथ दिल पर और कह दिया, देखते है जुल्म की कितनी बिसात तुम्हारी है... वो कहती है क्या रखा है मुझ में , मेरी हस्ती क्या है? और अगले महीने आने वाली बारात हमारी है... मैंने कहा ये बात मेरे ज़नाजे से पूछना , वो शायद बता दे , क्या बात तुम्हारी है...
याद आता है हमें वो वक्त गुज़ारा ऐ खुदा, हँसते हुए बीता था जो , वो अब हमारा ना रहा, यार मिल कर चार करते थे खता के काम हर, ख्वाबो में भी मिलने का उनसे ठिकाना ना रहा....
गुज़र गया एक अरसा मजाक में ऐ जिंदगी... फिर भी उम्मीद है एक कारवां और आने का.. गुजरे हुए वक्त में करीब ना आ पाए हम, और अब गम है हमें सब से दूर जाने का.. यादे गुजर गयी काफिले की तरह नज़र से, और अब मौका ढूँढ़ते हैं अलविदा कह पाने का.. चलो याद करेंगे सब को अकेले में बैठ कर, और तुम दुआ करना किसी राह में टकराने का..
गम न रहा उन के जाने का हमे मलाल बस इतना था कि वो हमें समझे नहीं.. हमने बयां हाल-ए-रूह तक किया और वो सब समझ कर के भी कुछ कहते नहीं.. वो कहते है हम नुमाइश-ए-इश्क करते है वरना हर लफ्ज़ में मेरा ज़िक्र करते नहीं.. खता इतनी है बस मेरी कि हम दिल लगा बैठे, वरना खो कर भी उन्हें हम यूँ चुप रहते नहीं...
यार मेरे खुद पर इक एहसा करना, चाहत से यक़ीनन तू वफ़ा करना, पर ना इश्क करने की कभी खता करना, हो जाए गर खता तो खुद को बता रखना, टूटे हुए दिल को भी है हमें जिंदा रखना, गर खुदा हो कोई तो उससे ये बयाँ करना, किसी के महबूब को उससे ना जुदा करना, गर करना भी हो तो ना उसे जिंदा रखना, उस दिल में बस जिंदादिली को जिंदा रखना, मुश्किल है बड़ा खो कर उसे जिंदा रहना, हँसते हुए आंसू भरे दिल कहना, बड़ा आसा है अब भी उस के बिना रहना....
काश सच होती परियों की कहानी, एक प्यारी राजकुमारी , और उसकी नादानी, एक सच्चा कोई प्रेमी, वफ़ा और जवानी.. ना होते गम उसके खोने के जैसे, ना होते दिल में उस बेवफा के किस्से. जीते हम भी मुस्कुराते हुए फिर; मरते उनकी मुहब्बत की खातिर. बुरा ना मुहब्बत का अंजाम होता, मेरा इश्क ऐसे ना बदनाम होता. रोते ना हम यूँ औरो से छिप कर, तडपना दिल से , और हँसना खिलखिलाकर. अगर ये वफ़ा तेरी नकली ना होती , तो शायद हसी मेरी असली सी होती....
बेवजह नफरत में भी , हद नहीं होती इंतकाम की.. एक तरफा मोहब्बत में भी , परवाह नहीं होती अंजाम की... इश्क ना करो , मयकदो में जाओ , नुमाइश करो मद्होश जाम की, क्यू की बरसात की चांदनी , और हसीनो की बेवफाई ; परवाह नहीं करती वफ़ा-ए-शाम की..........
मयकदे में हम भी थे.. थोड़े से नशे में तुम भी थे .. होठो पर चाहत भर आई , क्या ठीक है अब भी तन्हाई?? इक प्याले भर तो जीने दो.. बस थोड़ी सी जवानी पीने दो.. प्यालो में है अब नशा नहीं, दो पल जीना कोई खता नहीं.. अंजाम का मुझको पता नहीं, पर अंजाम में कोई नशा नहीं.. अब खाली पैमाने पिए क्यूँ?? बिन तेरे नशे के जिये क्यूँ?? अब तन्हाई बह जाने दो.. जो कहता हूँ कह जाने दो.. मजबूर हैं वो बस पिने को; जो जीने की खातिर पीते हैं.. तुम से मुहब्बत कर के सनम ; बस पिने कि खातिर जीते हैं... पीने की खातिर जीते हैं....
मैं हूँ वो दीवाना , जिस से तन्हाई डरती है.. जिंदगी खफा थी ही , मौत बेवफाई करती है.. अपना वजूद मिट गया उन की ख्वाहिस में.. पर चाहत पर यकीन अब भी,तन्हाई कहती है..
इज़हार-ऐ-इश्क करने का बुरा अंजाम होता है खता निगाहे करती है और दिल बदनाम होता है परवाने को मालुम है , मिट जाना है जल कर के फ़ना होना मोहब्बत में ही उन का काम होता है बच के रहना मेरे यारो इन हसी निगाहों से इन बेख़ौफ़ अदाओ से ही क़त्ल-ऐ-आम होता है..
लहरों ने डुबोया होता तो, कश्ती कि खातिर रोना था.. साहिल ने डुबोया है हमको , तो हमको है आखिर क्यू रोना ?? जो मेरा था सब छीन लिया , क्या है बाकि अब खोना ? जो बेच चुके हो तुम भी वफ़ा तो, चाहत कि खातिर क्यू रोना??
जियेगा परवाना कैसे , सम्मा को तडपता देख के .. इस से बेहतर है , सम्मा में जल कर मर जाना.. सच है सम्मा भी जलती है , परवानो से पहले, पर परवानो ने तो बस सीखा है सम्मा के खातिर जल जाना.. चाहे सम्मा कहती हो, परवाने तू मत आना; पर छोड़ नहीं देती वो क्यू परवाने के आगे इतराना ??
इज़हार-ऐ-वफ़ा कर दी होती तो , तन्हा सी ये रात ना आती.. हम उन की पलकों में होते, और जुदाई कि बात ना आती.. वो कहती है , अभी रात बाकी है, बात बाकी है, पर कुछ बात बची होती तो वो गैरो के साथ ना आती..
मेरे हर ख्वाब ने चाहा था उन को, मोहतरमा, वो हर ख्वाब तोड़ के चली गयी.. वो हसीं मेरी हर साँस में वो समाई थी, उन के संग वो सांसे भी छोड़ कर चली गयी.. जिंदगी के हर मोड पर चाहा उनको सिद्दत से, ...अब जिंदगी भी हम से मुह मोड कर चली गयी.. जिन की हर तन्हाई में सौ महिफिलें सजा देता था, वो आज मेरी हर महफ़िल तन्हा छोड़ कर चली गयी..