आने दो इश्क को मेरी गली में

आने दो इश्क को मेरी गली में,
लेंगे खबर फिर तुम्हारी वफ़ा की..
दिल के लहू से दो प्याले पिला कर,
सुनाएंगे किस्से तुम्हारी दगा की..
कहना कसर कोई बाकी रही तो,
गिनेंगे वो झूठी कसमें तुम्हारी..
फिर भी लगे कोई गलती हमारी,
तो इलज़ाम ले सर दी तुमको माफ़ी...
Share: