एक जाम के जैसे वो ,मेरे ख्वाबो में आये थे ;
नशे की इक नदी से वो ,दिल में समाये थे,
पैमानों से उनके लफ्ज , मेरे होठो पे आये थे,
ढलती साम के जैसे वो, मेरे आगोश में आये थे,
मोहब्बत का नशा जैसे हर ओर छाया था,
ऐ शाकी, मदिरा से वो मुझ में समाये थे..
पर हाथों से जब उनके , पैमानों से हम छूटे,
बिखरे कांच के जैसे , मयखानों में आये थे,
तब महबूब के जैसे ही , ये प्याले पास आये थे,
उनके होठों सी ये बोतल , मेरे लफ्जो पे आई थी,
चाहत से नशे के कई सागर , मुझमें समाये थे,
तब देख कर मेरी हालत ,बस वो,
मयकदो से मुस्कुराए थे.....