शरीफ़ आदमी

शरीफ़ आदमी है,
मुझे जानता है...
दोस्त ना सही,
दुश्मन तो मानता है...

वार नहीं करता,
भूले से भी,
मेरे पलटवार की नियत भी,
पहचानता है । 


🍹
Share:

पिछले चार महीने में जब,
पहला खाली इतवार मिला,
घर की साफ सफाई में ,
एक रद्दी अखबार मिला ।

पढ़ कर एक ख़बर भर ही,
माथा घंटो फिरा रहा,
कैसे काले अक्षर में,
इतना सारा लहू भरा?

एक अजन्मे शावक को,
सजा मौत की मिलनी थी,
होनी थी एक अग्नि परीक्षा,
लड़की होना गलती थी।

फिर सोचा एक कविता लिख कर,
सबसे एक फरियाद करू,
खून सने इस कागज़ में,
थोड़ी स्याही बर्बाद करूं

लिंग परीक्षण किए बिना,
गर पैदा होकर जिंदा है,
उसी वंश के पूज्य व्यक्ति को,
आदम कहलाने का हक बनता है।
Share: