उन्हें याद रही वो दो बातें,
जो की उनके मतलब की थी,
पर भूल गयी सारे वादे,
जो बाते अपने दिल की थी..
Share:

तब जाकर एहसास हुआ..

बैठे थे यारों के साथ अभी,
और बात तुम्हारी ना आई,
तब जाकर एहसास हुआ,
के पीछे छूट गयी तेरी रुसवाई ...

बात हुई जब भी मेरी,
और ज़िक्र तुम्हारा ना आया,
तब जाकर एहसास हुआ,
के पीछे छूट गया तेरा साया...

दो ज़ाम चले ,हैरान रहे हम,
के नाम तुम्हारा ना आया,
तब जाकर एहसास हुआ,
के पीछे छूट गया गम का साया...

बोले यार उसे दफ़न करो अब,
जो लौट के है फिर ना आया,
तब जाकर एहसास हुआ,
क्या खूब है सबने फ़रमाया...
Share: