पसंद नही शोर कुछ
पर तन्हाई से डरता हूँ
जाने पहचाने से चेहरों के संग
भीड़ में रहता हूँ
पर तन्हाई से डरता हूँ
जाने पहचाने से चेहरों के संग
भीड़ में रहता हूँ
महफ़िलो में रहता हूँ,
पर उनका हिस्सा नही
जिनकी बाते सब करते हैं
ऐसा किस्सा सही,
पर उनका हिस्सा नही
जिनकी बाते सब करते हैं
ऐसा किस्सा सही,
जो बाते अक्सर सुनता हूँ,
वो जानी पहचानी लगती हैं
पर दिल पे पहुचते वक़्त ,
सब बेगानी लगती हैं
वो जानी पहचानी लगती हैं
पर दिल पे पहुचते वक़्त ,
सब बेगानी लगती हैं
मैं तो दुनिया में हूँ,
पर दुनिया मुझ तक नही आती है,
यही पडोस में रहती है
बस छु के निकल जाती है
पर दुनिया मुझ तक नही आती है,
यही पडोस में रहती है
बस छु के निकल जाती है
मिला आखिरी बार
जब दुनिया से संजोग से
तब लगा ,
जो पीछे छूट गये
वो भी अच्छे लोग थे ...
जब दुनिया से संजोग से
तब लगा ,
जो पीछे छूट गये
वो भी अच्छे लोग थे ...