बचता क्या है और कहने को

जो रख दे अपने सुर्ख होठो को,
मेरी इन नम निगाहों पर
जान बचती ही कहा है फिर ,
कोई दर्द सहने को ??
दुनिया ज़लती है मुझसे
की चलता नही उस की राहो पर
दे दो ज़गह ज़रा दिल में ,
फिर दुनिया चाहिए किसे रहने को??
मेरी जुबाँ की बेफिक्री
चुभती है तुझे,
तू ज़रा मुस्कुरा दे तो फिर,
बचता क्या है और कहने को??
Share: