पीने की खातिर जीते हैं....

मयकदे में हम भी थे..
थोड़े से नशे में तुम भी थे ..
होठो पर चाहत भर आई ,
क्या ठीक है अब भी तन्हाई??
इक प्याले भर तो जीने दो..
बस थोड़ी सी जवानी पीने दो..
प्यालो में है अब नशा नहीं,
दो पल जीना कोई खता नहीं..
अंजाम का मुझको पता नहीं,
पर अंजाम में कोई नशा नहीं..
अब खाली पैमाने पिए क्यूँ??
बिन तेरे नशे के जिये क्यूँ??
अब तन्हाई बह जाने दो..
जो कहता हूँ कह जाने दो..
मजबूर हैं वो बस पिने को;
जो जीने की खातिर पीते हैं..
तुम से मुहब्बत कर के सनम ;
बस पिने कि खातिर जीते हैं...
पीने की खातिर जीते हैं....
Share: