वो कहती रही मुझ से दूर हो जा मेरे आशिक,
पता है तेरे दिल में चुभती हर बात हमारी है...
हम ने भी रखा हाथ दिल पर और कह दिया,
देखते है जुल्म की कितनी बिसात तुम्हारी है...
वो कहती है क्या रखा है मुझ में , मेरी हस्ती क्या है?
और अगले महीने आने वाली बारात हमारी है...
मैंने कहा ये बात मेरे ज़नाजे से पूछना ,
वो शायद बता दे , क्या बात तुम्हारी है...