किस्सा ही कुछ गज़ब है

देखा बस उन्ही को , जब से आई है वो गली में 
नजाकत भरे कदम है , अदा ही कुछ गज़ब है 
सूझा नहीं है कुछ भी , जब से आई है वो नज़र में ,
उन मासूम सी नज़रो में , नशा ही कुछ गज़ब है
सहमा रहा हूँ पल भर , जब आई वो मेरे घर में ,
गुस्ताख मेरे दिल की, खता ही कुछ गज़ब है
कहने लगी वो मुझ से , कह दो जो है मन में ,
ज़ाहिर सी बात कहना , सज़ा ही कुछ गज़ब है
अरे कर लो निकाह हमसे , बाते करेंगे तब ही
चाहिए वक़्त इतना , किस्सा ही कुछ गज़ब है
Share: