लिखे है चंद काफिये, सियासत पे ज़हर बुझे ...
महफ़िल में कभी आइये , पढ़ के सुनाएंगे..
यूँ तो आदत है हमें मोहब्बत की बस हुज़ूर,
पर सियासत की बात पर भी, लड़ के दिखाएँगे..
उंगली उठाई वतन की, मिट्टी पे जो अगर..
दफ्न उसी मिट्टी में कर के ही जाएँगे ..
पूछो सवाल शौक से, पर एहतियात से..
हर कड़वे ज़वाब शहतीर से , लिख के बताएँगे ..