अदा ये थी कि उसने महफ़िल को मयकदा बना दिया ,
इक शायर को उसने गुमशुदा बना दिया ,
खता ये थी कि हमने वफ़ा की थी ,
दिल उसने तोड़ा, हमें बेवफा बना दिया ...
बयां कर के मुहब्बत उन्हें हैरान क्यूँ करे ..
बात दिल की बता के परेशान क्यू करें ..
हो चुके है हादसे पहले भी यूँ कई,
उन्हें इश्क कह के खुद को बदनाम क्यूँ करें ...