कृष्ण भीतर छुपे श्याम जलते रहें

नाम राधा का ले जो हँस ना सके ,
सुदामा का ले नाम रो जाते हैं ...
जो नाम राधा का ले श्याम सो जाते हैं,
वो भी खुलते ही नींद कृष्ण हो जाते है ...

जो नाम राधा का ले श्याम वन वन फिरे,
उनका पैदल विचरना बड़ी बात है...
कृष्ण की बंसी अब जो महल में बजे ,
तो समझो की हो गयी अब घणी रात है ...

नाम राधा छुरी , दिल पे है यूँ फिरी
कृष्ण भीतर ही श्याम नाम पल पल मरे ..
राधा तू रोवे जा के वन में कहीं ,
कृष्ण भीतर छुपे श्याम जलते रहें...
Share: