आज रात ऊपर सितारे बहुत हैं...

शिकायत ना करो की कुछ बोलता नहीं मैं...
ख्वाब कागज़ पर मैंने उतारे बहुत हैं

पता तब चले ना जब तुम घूर कर देखो...
मेरी नज़रो में इश्क के नज़ारे बहुत हैं

छलकती नहीं एक बूँद भी पलकों से क्यों की ...
अश्क ही सही, पर वो प्यारे बहुत हैं

भर रखे है बोतलों में ग़म तुम्हारे...
लोग कहते है मेरे मयकदे में पैमाने बहुत हैं

उठाकर फेंक दिया आसमां की तरफ टूटा हुआ दिल,
और लोग कहने लगे की आज रात, ऊपर सितारे बहुत हैं ..
*****
Share: