छूटी मेरी शराब और दुनिया बिगड़ गयी
मुहब्बत की मेरे दिल को आदत सी पड़ गयी
फितरत नही ये मेरी , हरकत है मेरे दिल की
लड़की हसीं देखी और नज़रे फिसल गयी
कैसे सम्हाले दिल को, दुनिया हसीन जो है
पिए शराब अब क्यूँ, उनकी नज़रे ही चढ़ गयी
जब से देखे हैं लब गुलाबी ,
मेरी नियत बिगड़ गयी
कहती है मुझसे पिछली , कैसी है मेरी हालत
कैसे बताऊँ तबियत, अगली पे अड़ गई