इस बात पर गौर कर..

जानता हूँ शिकायत है तुम्हें,
दूरियों से मगर,
दिल की ही सही,
करीबियों पर गौर कर...

रोती हो तुम बहुत,
मेरे अलफ़ाज़ पर मगर,
एक बार ही सही,
ज़ज्बात पर गौर कर...

जानता हूँ,
चमकते हो तुम,
चाँद बन आसमां पर,
पर वो आसमां किसका है,
इस बात पर गौर कर..
*****
Share: