अदा ये थी कि उसने महफ़िल को मयकदा बना दिया ,
इक शायर को उसने गुमशुदा बना दिया ,
खता ये थी कि हमने वफ़ा की थी ,
दिल उसने तोड़ा, हमें बेवफा बना दिया ...
तेरे हुस्न का दीदार हुआ मुहल्ले में,
तेरे नाम का ज़िक्र पहुँच गया चाभी के छल्ले में,
जब से शिरकत हुई है आप की मुहतरम ,
पान वाला रोज़ बैठने लगा है गल्ले में... *****